दरभंगा पुलिस के कानूनी किताब मे डॉक्टर साहब का हर गुनाह माफ , चाहे वह शराब पीते पकड़े जाएं ,या फिर भरी बोतलों के साथ ,गोली भी चला दे तो कोई बात नहीं?

दरभंगा /संजय कुमार राय

चर्चित डॉक्टर के घर चली गोली के मामले मे स्थानीय पुलिस द्वारा कारवाई नहीं किये जानें से शहर के लोग अब सवाल उठाना शुरू कर दिये हैं ,सवाल यही कि आम और खास के लिये क्या अलग कानून हैं। अगर कानून एक हैं फिर डॉक्टर पर अब तक कारवाई क्यू नहीं हुई ?
अगर यह लाईसेंस डॉक्टर के नाम पर हैं तो इतनी लापरवाही कैसे हुई कि पिस्टल उनके पत्नी के हाथ मे चली गई ?मामला तो गंभीर हैं ही ,जब्कि पुलिस इस मामले मे हाथ पर हाथ धर बैठ गई।
जिस दिन दो गोली फायर हुई थी उस दिन पिस्टल के अलावे एक खोखा पुलिस ने बरामद किया था वहीं एक दिन बाद दूसरा खोखा बरामद किया। जिस समय पुलिस को दूसरा खोखा बरामद कराया गया था उस वक्त डॉक्टर के अलावे उनकी पत्नी एवं एक तीसरा शक्स भी था। वह तीसरा शक्स कौन था यह भी पुलिस को मालूम हैं।
पुलिस दबे जुबान से कह रही हैं कि घर मे गोली चलने के कोई निशान नहीं हैं।यहां बता दे कि जब गोली बाथरूम के खिड़की से बाहर चली तो घर के दीवारों मे दाग कहां से आयेंगे।
कोतवाली ओपी के तात्कालीन एक एसआई पर भरोसा करें तो चर्चित डॉक्टर के घर लाईसेंसी के अलावे भी गैर लाईसेसी हथियार हैं,नाम नहीं छापने के शर्त पर तात्कालीन एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि करीब तीन साल पहले जब एक मामले मे डॉक्टर साहब के यहां पुलिस पहुंची तो तीन हथियार वहां दिखाई पड़ा था जिसमें एक लाईसेंसी एवं दो गैर लाइसेंसी हथियार था। जब तात्कालीन उस दारोगा ने इसपर कारवाई के लिये कदम बढ़ाया तब तक जिला के एक वरीय पुलिस पदाधिकारी का फोन आया और मामला वहीं रफा दफा हो गया। ठीक उसी तरह जब सदर एसडीपीओ ने डीएमसीएच के हॉस्टल से शराब की बरामदगी की लेकिन किसी आका के फोन आने पर मामला रफा दफा हो गया।

लेकिन इस मामले मे पुलिस ने मजबूरन प्राथमिकी तो दर्ज करायी ,लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई।आम और खास लोंगों का फर्क यही दिखता हैं।

अगर दो अवैध हथियार रखने का मामला सच हैं तो वर्तमान थानाध्यक्ष को तात्कालीन वहां रहें पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधना चाहिये और पूछना चाहिये कि गैर लाईसेंसी हथियार को उन्होंने कब देखा था ?
डॉ॰साहब जब लाइसेंसी हथियार लियें थे तो उस वक्त 25गोली उन्होंने खरीदा था जो उनके लाइसेंस पर भी दर्शाया गया होगा। पुलिस ने 11गोली दो खोखा जब्त किया फिर भी 12गोली उन्होंने कहां खर्च किया  ?सवाल तो बनता ही हैं।