न्याय अतिथि संघ ने दिया जिला जज को साधुवाद ,दीवा कालिन कोर्ट चलते रहने देने की मांग
दरभंगा/विधि संवाददाता,
न्यायमंडल दरभंगा के न्याय अतिथियों की परेशानी को देखते हुए प्रातःकालीन कोर्ट के बदले दिवाकालीन कोर्ट कार्य चलाने को पक्षकारों के हित में कहा गया है।जिला न्याय अतिथि संघ के संयोजक चौधरी सुनील कुमार राय ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश दरभंगा के कार्यालय में पत्र समर्पित कर जिला जज को साधुवाद ज्ञापित किया है।संयोजक श्री चौधरी ने समर्पित आवेदनपत्र में अंकित किया है कि प्रातःकालीन कोर्ट मुकदमों के पक्षकारों के लिए समीचीन नहीं था।सिविलकोर्ट दरभंगा से तकरीवन 85 कि.मी.दुर बसे गांवों के पक्षकारों को कोर्ट आने में कम से कम 2 से 2.30 घंटा वाहन में लग जाता है।एक भी बस का परिचालन सुबह में नही है जो न्याय अतिथियों को न्यायालय के निर्धारित समय पर पहूंचा दे।वहीं दिवाकालीन कोर्ट कार्य अवधि में लोगों को दस बजे पूर्वाहन तक पहूंचने में कठिनाई नहीं होती है।संयोजक श्री राय ने जिला जज से न्याय अतिथियों के हित में दिवाकालीन कोर्ट कार्य चलते रहने देने की मांग किया है।
