बेनीपुर। न्यायालय परिसर में एसडीजेएम प्रमोद रंजन के विदाई समारोह का आयोजन अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम संगीता रानी की अध्यक्षता में किया गया। एसडीजेएम श्री रंजन की पदोन्नति एसीजेएम के पद पर हुई है। जिसके लिए कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। कर्मियों ने मिथिला परंपरा अनुसार न्यायिक अधिकारी को विदा किया। एसडीजेएम ने कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी अपने अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहें। न्यायालय कर्मचारियों ने अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसडीजेएम बहुत ही व्यवहारिक, गम्भीर एवं शांत स्वभाव के थे। उन्होंने 17 जनवरी 2022 को बेनीपुर न्यायालय में एसडीजेएम का पद ग्रहण किया था तथा वर्तमान में उनका तबादला दरभंगा न्यायालय में एसीजेएम के पद पर हुआ है। मौके पर लिपिक ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, सूर्य प्रकाश, आशुलिपिक शिवम कुमार व सतीश लालदेव, कुमार गौरव, जितेंद्र कुमार, विजय कृष्ण, धीरंजय, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।