जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशन पर जीविका दिदियां ने मतदाता चेतना जन संवाद सभा के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक,33 बूथों से करीब 400 जीविका के स्वीप दूत की दिदियां ने लिया भाग।

बिरौल /दरभंगा

मतदाताओ को मतदान के माध्यम से राष्ट्र में अपने मन पसंद की सरकार बनाने का लोक सभा निर्वाचन का महापर्व 13 मई को है। इसमें प्रत्येक मतदाता भारतीय संविधान में प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग कर देश के कुशल एवं जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाए।वे स्वयं मतदान करें एवं बढ़ चढ़ कर दूसरे को भी प्रेरित करें। कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे इसके लिए जीविका दिदियां स्वयं सहायता समूह,ग्राम संगठन,संकुल स्तरीय संघ की बैठक, संकल्प सभा, रंगोली, रैली, चौपाल एवं जन चेतना के माध्यम से जन जन तक मतदान का नेवता देने का कार्य कर रही है। जाति, धर्म, वर्ग, एवं सामुदाय से अलग निर्भीक होकर मतदान करें। हर मतदान केंद्र पर प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था किया जा रहा है। पहले मतदान करे फिर जलपान करें।

उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक ऋचा गार्गी के मार्ग दर्शन में लदहो गांव में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर मे पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के तत्वाधान मे आयोजित मतदाता चेतना जन संवाद सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कही।उन्होंने कहा की एक-एक वोट अमूल्य है एवं पांच साल मे यह मौका एक बार आता है।सभा का उदघाटन सामुदायिक समन्वयक श्याम कुमार की अध्यक्षता में ” एक वोट देश के नाम, बूढ़े हो या युवा, सब मिल चलें करे मतदान ” नारों की गूंज से किया गया।इस अवसर पर 33 बूथ से करीब 400 जीविका के स्वीप दूत की दिदियां ने भाग लिया।सामुदायिक समन्वयक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा जीविका दिदियां के नामे शत् प्रतिशत् मतदान हेतु जन जन तक संदेश देने पत्र को पढ़ कर सुनाया तथा सपथ कराया। संकुल संघ के अध्यक्ष हीरा देवी के नेतृत्व मे जीविका दिदियाँ विद्यालय परिसर से होते हुए लदहो चौक, एवम टोले मुहल्ले मे “सारे काम छोड़ दो वोट दो वोट दो, जन जन को संदेश दो वोट दो वोट दो, बूढ़े हो या नवजवान, सामिल चलो करे मतदान” नारों के साथ मतदाताओं को घर घर जाकर संदेश दिया।सभा को रंजन देवी ,दौलत कुमारी, राधा देवी, रीता देवी, कृष्ण कुमार, दुलारचंद् सदा, श्यामलाल राम, अमित कुमार, नितु देवी, किरण देवी ने संबोधित किया।