बिहार में एनडीए 40 के 40 सीट जीतने जा रही है,
कुशेश्वरस्थान मेरा हृदय स्थली है और यहां का विकास हमारी जिम्मेदारी है, जिस प्रकार मुख्यमंत्री जी ने ईमानदारी के साथ इस क्षेत्र का विकास किया है, उसी प्रकार आप भी गड़बड़ी किये बगैर ईमानदारी निभायेंगे।आप दिर्घ भ्रमित करने वाले लोगों से रहें सावधान– संजय झा।

प्रशांत कुमार/कुशेश्वरस्थान

राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि वर्षों से बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त कुशेश्वरस्थान के लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कार्य योजना तैयार किये। उनके कहने पर जलसंसाधन मंत्री के पद पर रहते हुए हमने उस कार्य को पुरा किया। हांलाकि कुशेश्वरस्थान में और भी कार्य शेष बचा है। जिसे आने वाले समय में पुरा कर लिया जायेगा। मंगलवार को कुशेश्वरस्थान के हिरणी के विवाह भवन में समस्तीपुर लोक सभा से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी के पक्ष में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शाम्भवी को जहां बेटी कह कर संबोधित किया वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए का बेटी कहते हुए उनके पक्ष में आशिर्वाद देने की अपील इस क्षेत्र की जनता से की। राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी के जीतने के बाद केन्द्र में प्रधानमंत्री का और राज्य में मुख्यमंत्री जी का हाथ मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान मेरा हृदय स्थली है, जिसे विकसित करने का जिम्मा मैं ले रखा हुं। बाबा का अशिम कृपा और कुशेश्वरस्थान वासियों का प्यार हमें इस प्रकार जोड़ रखा है जिसे मैं कभी छोड़ नहीं सकता हूँ।

उन्होंने कहा कि शाम्भवी के जीतने से कुशेश्वरस्थान की जनता अपने आप को राज्य से लेकर केंद्र तक काफी मजबूत महसूस करेंगे। राज्य सभा सांसद सजय कुमार झा ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लोगों से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी को 25 हजार मतों से बढ़ोतरी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जिस प्रकार ईमानदारी के साथ कुशेश्वरस्थान को बाढ़ से मुक्त कराने का काम किया है उसी प्रकार आप सभी किसी तरह की गड़बड़ी किये बगैर ईमानदारी के साथ शाम्भवी को जीत दिलाने का काम करें। सांसद श्री झा ने कहा कि बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। आप सभी दिर्घ भ्रमित करने वाले लोगों से सावधान रहें। इससे पूर्व जदयू के जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, विधायक अमन भुषण हजारी,जिप उपाध्यक्ष ललिता झा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।