दरभंगा: शनिवार को दोपहर बाद राज मैदान में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा आज के दिन मैं गौरवान्वित हूं। आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा के राज मैदान में अपने भाषण में मेरे दादा जी स्वर्गीय कामेश्वर सिंह के प्रति जिस प्रकार से श्रद्धा निवेदित करते हुए अभिनंदन करते हुए प्रणाम किए हैं। वह प्रणाम मात्र मेरे दादा जी स्वर्गीय कामेश्वर सिंह के प्रति हीं नहीं वरन भारत के सभी राजा-महाराजाओं के प्रति श्रद्धा निवेदित करने के समान है। मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी को प्रणाम करते हुए आभार प्रकट करता हूं।
