प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी /जिला प्रशासन ने तय कर दिया रूट चार्ट ,चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती ।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी /जिला प्रशासन ने तय कर दिया रूट चार्ट ,चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती ।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी /जिला प्रशासन ने तय कर दिया रूट चार्ट ,चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती
दरभंगा /संजय कुमार राय
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इस दौरान विभिन्न जगहों पर पुलिस की भारी मात्रा मे तैनाती की गई हैं वहीं बाहर जिलों समेत आसपास के लोंगों को आने के रूट मेप एवं पार्किंग की व्यवस्था भी तय कर दी गई हैं।
बस के पार्किंग को लेकर रूट चार्ट
जिला प्रशासन की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बस की पार्किंग डीएमसीएच मैदान /कर्पूरी मैदान /लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान /कैदराबाद बस स्टेंड /कैदराबाद स्थित बंद पड़े बस स्टेंड एवं बाजार समिति शामिल हैं।
चार पहिया /दो पहिया वाहनों के लिये स्टेंड निर्धारित
चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के लिये इनकम टेक्स स्थित पुराना बस स्टेंड /सी एम लॉ कॉलेज हराही पोखर /ठीक इसके बगल मे बहुदेशीय भवन /हराही स्थित विधायक के मकान के सामने
ऑइल मील ,मिर्जापुर स्थित पुअर होम /गौशाला /पोलटेक्नीक कॉलेज केदराबाद ,एवं गृह रक्षक कमांडेंट का खाली परिसर हैं।
मीडिया एवं सरकारी अधिकारी यहां करेंगे पार्किंग
वहीं मीडिया एवं सरकारी अधिकारियों के लिये नगर थाना स्थित एम आर एम कॉलेज हसन चौक मोड़ रोड ,लक्ष्मेश्वर पुस्तकालय पार्किंग स्थल बनाया गया हैं।
इधर बाहर के अनुमंडल प्रखंड से आनेवाली गाड़ियों का रास्ता इस प्रकार होगी।
बेनीपुर एवं बिरौल से आनेवाली बसे गंज चौक पेट्रोल पंप से यू टर्न होकर वहीं पार्क करेंगे,या धरोड़ा से सीधे नेहरा गांव होते हुये सकरी के रास्ते दिल्ली मोड़ पुलिया से आगे बाजार समिति/कैदराबाद बस स्टेंड मे पार्क करेंगे।
सीतामढ़ी या मुजफ्फरपुर से आनेवाली बसे मब्बी थाना से डाईवरट होकर बाजार समिति एवं नया पुराना बस स्टेंड मे ही पार्क करेंगे।
मधुबनी एवं मनीगाछी से आनेवाली बसे दिल्ली मोड़ के पुलिया से पार करते हुये बाजार समिति /केदराबाद पुराना एवं नया बस स्टेंड मे पार्क करने की व्यवस्था की गई हैं।
कमतौल से आनेवाली बसे मब्बि के मारुति नेक्सा शो रूम के बगल से होते हुये बाजार समिति /केदराबाद बस स्टेंड पर आकर पार्क होगी।
समस्तीपुर /विशनपुर से आनेवाली बसे एक्मी मोड़ से बाएं घूमकर शोभन के रास्ते शिवधारा चौक होते हुये बाजार समिति कैदराबाद बस स्टेंड पर पार्क होगी। बहेड़ी /हायाघाट /चट्टी चौक /पंडासराय /लहेरियासराय से आने वाली बसो के लिये नाका नंबर 6होते हुये डीएमसीएच मैदान मे पार्क होगी या फिर हाजमा चौराहा से बाएं होकर शोभन के रास्ते बाजार समिति /कैदराबाद बस स्टेंड मे पार्क होगी।
इधर दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टेंड पूर्णतः बंद रहेगा एवं बसों का परिचालन वर्जित रहेगा। सारी बसे या अन्य वाहन ओवर ब्रिज से आवागमन करेंगे।
यही नहीं जीतने भी आवागमन हैं समय सीमा के भीतर पार्किंग करने का निर्देश दिया गया हैं इन चिन्हित स्थलों पर एक बजे के भीतर ही गाड़ी पार्क होगी ।
यही नहीं जो जो मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे इसमें बेला मोड़ के पास का दोनों सड़क ,भंडार चौक के पास की सड़क ,डेनवी रोड ,एनएमटीएम जानेवाला मार्ग ,श्यामा माई मंदिर रोड ,आयकर चौराहा से स्टेशन जानेवाला मार्ग ,आयकर चौराहा से बगल मे रेलवे स्टेशन जानें वाली सड़क ,मिर्जापुर से आयकर ऑफिस के सामने का सड़क ,दरभंगा टावर से हसन चौक जानें सड़क और वहां से जानें आने वाली सड़क ,किला के पहले नाका 3की और जानें वाली सड़क ,राजकुमार साहब की और सड़क ,डब्लू आई टी के पास एसबीआई बेंक की और जानें वाली सड़क एवं पोलटेक्नीक चौक से दोनों तरफ जानें वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगा।