दरभंगा। लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. जोगा राम ने रविवार को विभिन्न डिस्पैस सेन्टर एवं स्ट्रांग रूप का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक तैयारी को पूर्ण करने के संबंध में उपस्थित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर विकास कुमार, सामान्य प्रेक्षक का लाइजनिंग आॅफिसर प्रांजल गुप्ता के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।