13 मई को दरभंगा एवं समस्तीपुर लोकसभा आम चुनाव को लेकर बिरौल अनुमंडल पुलिस मुख्यालय की तैयारी अंतिम चरण में,अनुमंडल पुलिस के अधीन 220 क्रिटिकल मतदान भवन, जहां सीपीएफ की रहेगी प्रतिनियुक्ति। असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही है पैनी नजर।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 13 मई को दरभंगा एवं समस्तीपुर लोकसभा आम चुनाव होना निर्धारित है। दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल पुलिस मुख्यालय के अधीन चार क्रमशः78 कुशेश्वरस्थान,79 गौड़ाबौराम, 80 बेनीपुर तथा 81अलीनगर विधानसभा क्षेत्र विभक्त है। इन विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष,भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बिरौल,कुशेश्वरस्थान,घनश्यामपुर, बड़गांव,जमालपुर थाना के अलावा तिलकेश्वर ओपी पुलिस ने क्रिटिकल मतदान भवनों का सूची तैयार कर प्रतिवेदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय को समर्पित किया है। थाना स्तर से भेजे गए प्रतिवेद के आलोक में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर चुके हैं। जिसमें कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में क्रिटिकल मतदान भवन की संख्या 96, गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में 91,बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले बेनीपुर विधानसभा में 07 तथा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में 26 क्रिटिकल मतदान केन्द्र भवन चिन्हित किया गया है।इस प्रकार बिरौल अनुमंडल पुलिस मुख्यालय के अधीन दरभंगा एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में क्रिटिकल मतदान भवनों की कुल संख्या 220 है। जहां मतदान के दिन इन भवनों पर जिला प्रशासन की ओर से केन्द्रीय पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। मालूम हो कि दरभंगा में लोकसभा आम निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारी की जा रही है। चुनाव के दौरान बूथों पर किसी तरह की त्रुटि न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।