मनीगाछी। सकरी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत शनिवार को हो गई। मृत युवक की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया गांव निवासी मो. सनी उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है। घटना सकरी रेलवे जंक्शन प्लेटफार्म के पूरब दहौड़ा रेलवे गुमटी के बीच मछट्टा के निकट घटी है। मृत युवक जयनगर जाने वाली 03185 डाउन एक्सप्रेस में चढ़ा और चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास किया। पैर से दिव्यांग मृत युवक इसी दौरान वह रेलवे लाईन में बगल में लगे प्लेट नुमा पीलर से टकराने से ट्रेन के नीचे चला गया। घटना की जानकारी पाकर सकरी रेलवे जंक्शन पहुंचे उसके परिजनों को पंचनामा के आधार पर लाश सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी सकरी रेलवे के जीआरपी के.के. राय ने दी।
