जनसंपर्क अभियान में आरजेडी प्रत्याशी ललित कुमार यादव को भाजपा के कई पूर्व अध्यक्षों एवं गणमान्य लोगों का मिला आशिर्वाद। प्रत्याशी ने पाग,चादर से पूर्व विधायक परमानंद ठाकुर को किया सम्मानित।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

दरभंगा लोक सभा क्षेत्र से महागठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान उन्होंने गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी के गांव पड़री पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस शासन काल में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके परमानंद ठाकुर से भेंट कर उनसे आशिर्वाद लिया। इस क्रम में आरजेडी प्रत्याशी श्री यादव ने जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य व पड़री निवासी गंगा शरण ठाकुर से भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया,साथ ही पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क के क्रम में आरजेडी प्रत्याशी ने सहसराम पंचायत के पूर्व मुखिया व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के अलावा कहुआ गांव पहुंच कर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं भाजपा जिला किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे रामकुमार मिश्र से भेंट कर उनसे आशिर्वाद लिया। प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क में मौजूद बिरौल प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी ने बताया कि गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्याशी ने मतदाताओं से आशिर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र के लोगों में प्रत्याशी के प्रति काफी उत्साह देखा गया। मौके पर कमल नारायण झा उर्फ कमल सेठ,देवचन्द्र चौधरी, राघव चौधरी, हेमकांत मिश्र,हैदर खान,मो.इम्तियाज, पतिलाल पासवान, राम प्रवेश यादव सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।