बिरौल में रामनवमी को लेकर पुलिस की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च, पूर्व से चिन्हित क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पारा मिलिट्री फोर्स व पुलिस बल ने निकाला मार्च।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

रामनवमी और लोकसभा आम निर्वाचन से पहले अनुमंडल प्रशासन की ओर से क्षेत्र के आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने एवं असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम उमेश कुमार भारती व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पारा मिलिट्री फोर्स,पुलिस बल के जवानों एवं 112 बाइक सवार पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

बिरौल के भंथा से फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो हाटगाछी दुर्गा मंदिर, नवटोलिया,पुराना थाना चौक,शिवाजी नगर,मास्टर चौक,खेबा पुल घाट,सिनेमा रोड से गुजरते हुए नगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पहुंचा। इसमें घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, बड़गांव थाना के पुलिस पदाधिकारी अजीत झा,राकेश सिंह,कल्पना कुमारी,अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के अलावा बिरौल के थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन,पुअनि रंजीत चौधरी,पुजा कुमारी,रानी कुमारी, रेखा रानी, सुभाष मंडल,आरती कुमारी,हरेंद्र साह,पीएसआई अंकित चौधरी,अखिलेश कुमार,पूजा कुमारी के साथ दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।