मनीगाछी थाना की पुलिस ने 12कारतूस ,दो खोखा एवं चार चक्का वाहन के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार।
मनीगाछी थाना की पुलिस ने 12कारतूस ,दो खोखा एवं चार चक्का वाहन के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार।
मनीगाछी थाना की पुलिस ने 12कारतूस ,दो खोखा एवं चार चक्का वाहन के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार।
दरभंगा /
दरभंगा जिला के मनिगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 कारतूस के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार हैं।मनीगाछी थाना के थानाध्यक्ष को सुचना प्राप्त हुई कि नारायणपुर गाॅव में 01 चोर को ग्रामीण द्वारा पकड़कर मारपीट किया जा रहा है सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष दल बल के साथ ग्राम नारायणपुर पहुॅचे एवं पकड़ाए घायल व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम मों अजीज पेसर -मो0 सफीक, साकिन रहमखान, थाना-लहेरियासराय एवं बर्तमान में मनीगाछी थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के किराए के मकान पर रहतें हैं ।
उक्त घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया | पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ किया गया ,पूछताछ के बाद पुलिस ने नारायणपुर एवं लेहरियासराय में छापेमारी की , छापेमारी के क्रम में नारायणपुर से 12 कारतूस, 02 खोखा, 04 बूलेेेेेट, 04 कारतूस का चार्जर तथा 01 चार पहिया वाहन बरामद/जप्त किया गया एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंर्तगत छापामारी करने पर चोरी का एक लेपटॉप के साथ एक अभियुक्त वसीम अख्तर, पिता नसीम अंसारी, मो0-महराजगंज, थाना ल0सराय, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अग्रीम कारवाई कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
01. मे0 अजिज पे0-मो0 सफीक,
सा0 रहमखान, थाना-ल0सराय,
जिला-दरभंगा
02.वसीम अख्तर पिता नसीम
अंसारी सा0-महराजगंज थाना
ल0सराय जिला दरभंगा
बरामदगीः-
कारतूस 12, खोखा 02, बूलेेेेेट
04 ,कारतूस का चार्जर 04, चार पहिया
वाहन 01, लैपटॅाप 01।