कुशेश्वरस्थान में फटके की चिंगारी से लगी आग, दो घर सहित कई गाडियां आग के चपेट में, आग की तेज लपेट के कारण एसएच 56 पर लगा लंबा जाम, अग्निश्यम ने आग पर पाया काबू।
प्रशांत/कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान प्रखंड के औराही गांव के बेलहरी टोला में सोमवार के देर रात पटाखा के चिंगारी से आग लगाने दो घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग को काबू किया। घटना एस एच 56 के किनारे घटित होने के कारण मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। बताया जाता है कि उक्त टोला में शादी के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी क्रम में पटाखे की चिंगारी एक फूस के घर पर जा गिरा। जिससे आग की लपेट में मो.तबारक और मो.नाजीम के घर के साथ कई गाड़ियां भी आग के चपेट में आ गई।
अग्नि पीड़ित मो. कादिर ने बताया की हम शाम में आकर दुकान के अंदर गाड़ी लगा दी। मेरे पड़ोस में शादी थी। जिससे हमलोग को कोई मतलब नही था। मेरा सारा काम का सामान भी गाड़ी में ही था। दुकान में ताला मारकर हम घर चले गए। जब मालूम हुआ की घर में आग लगा है तो हमलोग आए। देखे तो पूरा सामान सहित गाड़ी जल कर राख हो गया था। उन्होंने बताया की वो सब्जी का दुकान चलाते है।कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के सीओ ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जो भी न्यायसंगत होगा किया जायेगा।


