दरभंगा डीएम की बड़ी पहल “दरभंगा मतदान केन्द्र “के नाम से मोबाईल ऐप किया लॉन्च ,इस मामले मे बिहार का पहला जिला बना दरभंगा / 

दरभंगा /

जिलाधिकारी द्वारा दरभंगा जिला के आमजन, मतदाताओं,मतदानकर्मियों/पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मी/पदाधिकारी की सुविधा हेतु दरभंगाक मतदान केन्द्र नाम से एक मोबाईल एप्प लॉन्च किया गया है।

इसे प्लेस्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति सुविधा प्राप्त कर सकता है।

इसे प्लेस्टोर पर darbhanga matdaan Kendra टाईप कर सर्च एवं इंस्टॉल किया जा सकता है।

इस मोबाईल एप्प की मदद से दरभंगा जिलान्तर्गत् सभी 10 विधानसभाओं के 2939 मतदान केन्द्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी,संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची एवं वहां तक पहूॅंचने का सरलतम रास्ता गूगल मैप की सहायता से प्राप्त की जा सकती है।

इस तरह का Facilitation App लॉन्च करने वाला दरभंगा,बिहार का पहला जिला है।