लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नशे के रूप मे इस्तेमाल की जानें वाली करीब पांच लाख रुपये की दवाई को किया बरामद ,कारोबार का संलिप्त आरोपी फरार 

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य की नशे के रूप मे इस्तेमाल की जानें वाली दवाई को बरामद किया हैं ,जिस दवाई की बाजार मूल्य कीमत करीब दस लाख रुपये तक हो सकती हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्पिटल रोड स्थित राकेश सहनी के घर अवैध शराब का कारोबार हो रहा हैं। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपने दल बल के साथ राकेश के घर छापेमारी की तो शराब नहीं मिला लेकिन नशे के रूप मे इस्तेमाल किये जानेवाले दवाईयों का कई कार्टून हैं उन्होंने वहीं से ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी और सभी दवाईयों को जब्त कर थाने लाये इस दौरान राकेश अपने घर से फरार हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन चार लाख के करीब की दवाईंया हैं लेकिन इसका बाजार भाव अत्यधिक होगा।
नशा के उपयोग मे लाई जाने वाली दवाईयों मे
(1) Aronix- 100ml का 1200 बोतल,(2) Spasmoproxybhan 2160 टैबलेट ,(3) Alprazolam- 6375 टैबलेट, (4)Tazowin- 2801 टैबलेट,(5) pyeevon spas – 15120 टैबलेट है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून की संगत धाराओं मे राकेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।

यहॉं बता दे कि इससे पूर्व भी लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने दो बार ऐसी दवाईयों को बरामद किया हैं।ऐसा लग रहा हैं कि बहूत दिनों से यह धंधा फल फूल रहा है ?