लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीओ ने 78 कुशेश्वरस्थान के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं बीडीओ के साथ की बैठक, आवंटित मतदान केंद्र का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर पदाधिकारी ने विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन तैयार कर किया समर्पित।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में रविवार को एसडीओ उमेश कुमार भारती ने 78 कुशेश्वरस्थान ( आ.जा.) के सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक किये। बैठक में AMF से संबंधित विहित प्रपत्र में अद्यतन स्थिति के साथ डाटाबेस सॉफ्टवेयर में अपलोड की स्थिति को लेकर समिक्षा की गई। जिसमें पदाधिकारियों के द्वारा समर्पित किया गया प्रतिवेदन संतोषजनक पाया है।समीक्षा बैठक में 09 विंदूओं को जिसमें 1- मतदान केंद्र साइन बोर्ड (पीला वाला),
2-रैम्प,3-शौचालय( खुला हुआ), 4–पंखा चलता हुआ, 5–बल्ब जलता हुआ, 6–मतदान केंद्र का बाहरी फोटो, 7–चापाकल से पानी भरता हुआ, 8–BHG/LEC Communication Sheet,9–पुरे मतदान केंद्र बिल्डिंग का फोटो को pollingbooth darbhanga.in पर अपलोड करने का निर्देश
दिया गया है।जानकारी के अनुसार एसडीओ ने पूर्व के बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों से आवंटित मतदान केंद्र का शत प्रतिशत पुनः भौतिक सत्यापन करते हुए विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन तैयार करने, दरभंगा लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर दरभंगा जिला के लिए बने डाटा बेस सॉफ्टवेयर जिसमें लगभग 9AMF सुविधाओं को अपलोड करते हुए संबंधित मतदान केन्द्रवार की प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने के अलावा सेक्टर पदाधिकारी से संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों की सूची जो उपलब्ध कराई गई है उसे मतदान केंद्र भवन पर जो भवन का नाम मतदान केंद्र सूची में हुबहू वही है या नहीं उसमें कोई अंतर है, इस संबंध में प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया था। तथा बिरौल, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ को सेक्टर पदाधिकारी को दिये गए कार्यों का पर्यवेक्षक कर प्रतिवेदन देने को कहा गया था।