शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार मोटरसाइकिल की चोरी हो रही हैं। ऐसा लग रहा हैं मोटरसाइकिल चोर का गिरोह सक्रिय हो रहा हैं। अगर समय रहते ऐसे चोरों पर काबू नहीं पाया गया तो मोटरसाइकिल चोरी के घटनाओं मे अप्रत्याशित वृद्धि हो जाएगी।
दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी हुई अब लहेरियासराय थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी हुई हैं । सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के काजी मुहल्ला के रहने वाले जावेद अहमद के मोटरसाइकिल (BR07AE 9788 )चोरी हो जानें की सूचना मिल रही हैं।
जावेद ने इस संबंध मे लहेरियासराय थाना से लिखित शिकायत किया हैं। दिये पत्र मे कहा है कि 01अप्रेल 2024 के समय 10:50am बजे अपनी मोटरसाइकिल से कुछ काम के लिए लहेरियासराय आया। उन्होंने कहा कि अपनी मोटरसाइकिल समाहरणालय केंपस के DIO कार्यालय के ठीक सामने लगाया। जब वापस 01:30pm बजे लौटा तो मोटरसाइकिल नहीं था । अगल-बगल पूछने पर मोटरसाइकिल का कुछ आता पता नहीं लगा ।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान मे आया हे ,पुलिस पता लगाने मे जुट गई हे।
अगर आप मोटरसाइकिल कहीं भी लगाते हे ,तो सावधान रहिये ?वरना आपकी मोटरसाइकिल पलक झपकते चोरी हो सकती हे।आप मोटरसाइकिल को सुरक्षित करने के लिये हेंडिल लॉक हमेशा नया रखिये या फिर एक नये ताला का जुगाड़ रखिये।पुलिस तो निगरानी कर ही रही हे लेकिन पुलिस कई कामों मे उलझी रहती हे ऐसे मे अपनी सामानों की सुरक्षा के लिये आपकी मुस्तैदी भी उतनी जरूरी हे जितना चोरी होने पर पुलिस पर आरोप गढ़ते हे।
विकास से कोसों दूर कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का भरडीहा गांव ,स्कूल को भवन नहीं ,नदी पार करने के लिये पुल नहीं ?ग्रामीणों ने लिया निर्णय ,नहीं करेंगे मतदान।