लोक सभा निर्वाचन मे जीविका दिदियां ने बिना किसी भी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने का लिया संकल्प।

बिरौल/दरभंगा।

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका के उन्नति जीविका महिला ग्राम संगठन कमरकला के तत्वावधान मे मतदाता जागरुकता संकल्प सभा का आयोजन किया गया । ग्राम संगठन के अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता मे दिदियां लोक सभा चुनाव के दौरान लोक तंत्र की मर्यादा बनाये रखने,स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने,प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका के उन्नति जीविका महिला ग्राम संगठन कमरकला के तत्वावधान मे मतदाता जागरुकता संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता मे दिदियां लोक सभा चुनाव के दौरान लोक तंत्र की मर्यादा बनाये रखने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया गया।सभा मे सामुदायिक प्रेरक सोनी देवी, बुककीपर अजय कुमार, सुलेखा देवी, दुलारी देवी, रसिया खातून,एवं अनिता देवी सहित दर्जनों ने भाग लिया।