दरभंगा एम्स को लेकर फिर से राजनीति कवायत शुरू ,स्थल निरीक्षण करने केंद्रीय टीम पहुंची दरभंगा।
दरभंगा एम्स को लेकर फिर से राजनीति कवायत शुरू ,स्थल निरीक्षण करने केंद्रीय टीम पहुंची दरभंगा।
दरभंगा एम्स को लेकर फिर से राजनीति कवायत शुरू ,स्थल निरीक्षण करने केंद्रीय टीम पहुंची दरभंगा।
दरभंगा /
दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर एक बार फिर से राजनीति कवायत शुरू हो गई है । सोमवार को केंद्रीय टीम ने सदस्यों ने दरभंगा पहुंचकर शोभन बाईपास के एम्स स्थल और डीएमसीएच परिसर स्थित स्थल का निरीक्षण किया है । राज्य में सरकार बदलते ही दरभंगा में स्वीकृत बिहार का दूसरा एम्स के निर्माण को लेकर सरगर्मी है । राज्य सरकार द्वारा नए सिरे से केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की टीम दूसरी बार स्थल के चयन को लेकर यहां पहुंची है। हालांकि 12 फरवरी 2024 को केंद्रीय टीम ने दौड़ा किया था जिसके बाद सोमवार को फिर से बिहार सरकार के द्वारा दिए गये दूसरे स्थल शोभन बाईपास के पास पहुंचकर जमीन का मुआयना सदस्यों ने किया है ,यही नहीं पूर्व में दिए गए डीएमसीएच परिसर स्थित स्थल को बारिकी से जांच परख की गयी है। टीम का नेतृत्व नरेंद्र ओझा कर रहे है । बहरहाल निरीक्षण के बाद मौजूदा टीम अपनी रिपोर्ट दिल्ली स्थित मंत्रालय को सौंपेंगे जिस पर इंजीनियर की टीम के द्वारा अंतिम मोहर लगाया जाएगा , एम्स का निर्माण कहां और कब होगा। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट के दौरान घोषणा की थी कि दरभंगा में 1264 करोड रुपए की लागत से बिहार का दूसरा एम्स अगले 4 वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन यह ऐम्स राजनीति का शिकार हो गया इस कारण बिहार का दूसरा एम्स बनाने की योजना अधर में लटका गया है।