लोक सभा चुनाव के व्यापक प्रचार प्रसार कराने को लेकर एसडीओ ने पदाधिकारियों के साथ की रणनीति निर्धारण की बैठक,अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी की मजूदगी में मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का दिया गया निर्देश।
उत्तम सेनगुप्ता/ दरभंगा
अनुमंडल कार्यालय बिरौल कार्यालय मे एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में लोक सभा चुनाव के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु रणनीति निर्धारण बैठक की गई। इस बैठक में प्रखंड परियोजना प्रबंधक,बिरौल आमोद कुमार शर्मा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुशेश्वर स्थान पूर्वी अनु कुमारी,प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुशेश्वर स्थान पश्चमी संजीव कुमार, उक्त तीनो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी निर्देशन मे सभी प्रखंडों में पिछले चुनाव मे सबसे कम गिरे वोट वाले बूथ को चिन्हित कर व्यापक रूप से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम करने हेतु रननीति बनाया गया तथा 20 मार्च को कुशेश्वर स्थान पूर्वी के बूथ संख्या 218 उसरी पंचायत के हरनाही ग्राम एवम पश्चमी मे बूथ संख्या -73 ग्राम बिसरीया मोहिम बुजुर्ग और बिरौल के लोहिनी गनौरा तरवार बूथ संख्या 07 सभी अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी की मजूदगी मे मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय ली गई। अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने इस अभियान को निरंतर चलाने का निर्देश उपस्थित पदाधिकांरियों को दिये।
