खैनी खाने के चक्कर मे भूल गये साहब ,कैदी को पकड़कर रखना ,हथकड़ी समेत रस्सी दे दिया कैदी के हाथ मे।
दरभंगा /
बहादुरपुर थाना की एक पुलिस की कार्यशैली देखकर आप अचंभित हो जाएंगे। ना उन्हें अपनी वर्दी की परवाह है ,ना ही किसी का डर। डर उन्हें किसी चीज से है तो अपने पास रखें उस खैनी से ,जिसकी उन्हें आदत पर गई है। इन्हें खैनी खाने की आदत ऐसी लग गई है कि अगर उनके ओंठ मे खैनी खत्म हो गई है तो ताबड़ -तोड़ फिर खैनी चुनाकर अपने ओंठ मे जबतक डाल नहीं देंते है तब तक इनका दिमाग उस खैनी पर ही रहता है चाहे जो कुछ हो जाएं।
एक वाकिया शनिवार को ऐसा ही दिखाई दिया। बहादुरपुर थाना से एक कैदी को एएसआई सरयू प्रसाद सिंह लेकर कोर्ट मे उपस्थापित करने जा रहें थे। कुछ देर पहले ओंठ मे रखें खैनी को फेंक चुके थे लेकिन समाहरणालय पहुंचते ही उन्हें ऐसी तलब जगी कि खैनी खाने के लिये एसएसपी कार्यालय और समाहरणालय के बीच उन्होंने ले जा रहें कैदी को हथकड़ी समेत रस्सी उसके हाथ मे दिया और खैनी को चुनाने लगे। करीब तीन मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा।खैनी चुनाकर ओंठ मे डाला फिर वहां से आगे बढ़े।
गलीमत रही कि वह कैदी वहां हथकड़ी के साथ रस्सी लेकर खड़ा रहा वरना शातिर कैदी वहां से भाग जाता ,और पूरे शहर मे फिर हाय तौबा मच जाता ,एएसआई निलंबित भी होते और विभागीय कारवाई भी हो जाती।
अगर किसी भी नशीली वस्तु के सेवन के आद्यतन हो चुके है तो इससे बचिये वरना कोई दिन यह नशीली चीज आपको बहूत कुछ बिगाड़ देगी।

