दरभंगा पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई ,दो पिस्टल ,19जिंदा कारतूस ,चोरी गई तीन पिकअप ,एक ट्रेक्टर ,छः मोटरसाइकिल समेत घटना मे प्रयुक्त 14मोबाईल बरामद ,15शातिर बदमाश गिरफ्तार।
दरभंगा पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई ,दो पिस्टल ,19जिंदा कारतूस ,चोरी गई तीन पिकअप ,एक ट्रेक्टर ,छः मोटरसाइकिल समेत घटना मे प्रयुक्त 14मोबाईल बरामद ,15शातिर बदमाश गिरफ्तार।
दरभंगा पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई ,दो पिस्टल ,19जिंदा कारतूस ,चोरी गई तीन पिकअप ,एक ट्रेक्टर ,छः मोटरसाइकिल समेत घटना मे प्रयुक्त 14मोबाईल बरामद ,15शातिर बदमाश गिरफ्तार।अलग अलग थानों की बड़ी कारवाई।
दरभंगा /
एसएसपी की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण दरभंगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी के कड़े तेवर के कारण दो अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 15शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इन शातिर बदमाशों के पास से दो पिस्टल ,19गोली ,चोरी गयी तीन पिकअप ,एक ट्रेक्टर ,छः मोटरसाईकिल समेत घटना मे प्रयुक्त 14मोबाईल को बरामद किया है।
इस बाबत एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेंडी ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि कमतौल थाना की पुलिस ने 9 बदमाश व केवटी थाना की पुलिस ने 6 बदमाश को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के द्वारा पिकअप लूट लिया जाता था और मधुबनी जिला के कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव में शराब कारोबारी के हाथों पिकअप को बेच देता है। शराब कारोबारी द्वारा चोरी के पिकअप से शराब कारोबार किया जाता हैं ताकि पकड़े जाने पर पिकअप मालिक पर पुलिस कार्रवाई करेंगी और बदमाश खुद बच जाए। यहां बता दे कि कमतौल थाना क्षेत्र से लगातार तीन पिकअप की लूट की घटना घटी थी। एसएसपी ने बताया कि टेक्निकल अनुसंधान के क्रम मे पिकअप की बरामदगी के लिए छापामारी के क्रम में 8 मार्च की रात्रि में कमतौल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गुमटी के पास अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उन लोगों के पास से दो पिस्टल सात जिंदा कारतूस व दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गए अपराधियों के निशानदेही पर मधुबनी जिला के नरार गांव से पिकअप बरामद किया गया। वहीं लूटी गई दो अन्य पिकअप इस गांव के सतीश व अनीश के घर के दरवाजे से बरामद किया गया। भालपट्टी ओपी क्षेत्र से चोरी गई सोनालिका ट्रैक्टर को कमतौल थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव से रमन सहनी के दरवाजा से बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के क्यामचक गांव के रहने वाले दिनेश यादव के पुत्र अमन यादव, कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के नजीर खान के पुत्र इमरान खान गोपालपुर गांव के रहने वाले शिवलाल चौपाल के पुत्र पंकज चौपाल, मोहम्मदपुर गांव के मजार खान के पुत्र अमन मोजाहिद, मधुबनी जिला के कलुआही नरार गांव के राम पासवान के पुत्र सतीश कुमार पासवान, उसी गांव हरे राम पासवान के पुत्र अनीश कुमार पासवान, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के शैल बेली गांव के स्वर्गीय जगदीश महतो के पुत्र प्रदीप महतो को गिरफ्तार किया गया है। टीम में कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार टेक्निकल सेल के संजीवन कुमार, रामबाबू राय राजीव कुमार शामिल थे। इधर केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा गांव के पास पिकअप लूट की नीयत से ड्राइवर पर बदमाशों ने गोली चला दिया था। जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया था । इस घटना को अंजाम देने के लिए 6 अपराधकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के रहने वाले प्रेमचंद यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव, मिल्की चक की रहने वाले किशोरी दास के पुत्र छोटू कुमार दास बेला याकूब कबीर चक्र के रहने वाले चंद्र मोहन सिंह के पुत्र तारा मोहन सिंह इस गांव के रहने वाले सत्यनारायण महतो के पुत्र कुमार चंद्रशेखर उर्फ लोहा सिंह, भैरोपट्टी गांव के रहने वाले सुखराम यादव के पुत्र भूषण कुमार यादव, रामसेवक मंडल के पुत्र सोनू कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से 10 जिंदा कारतूस, चार मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल जब्त किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान केवटी थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा, दरोगा विकास मंडल सुशील कुमार शामिल थे।