साईकिल से लोकसभा का टिकट लेने पटना पहुंचे अयोध्या बाबा ,लोंगों ने लगाये जय श्री राम के नारे।
दरभंगा /
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज अंधेरियाबाग का एक लड़का ऐसा भी ?दिल मे कुछ करने की चाहत ,राजनीति मे एक ऊंची उड़ान के लिये प्रयासरत। कभी पैदल अयोध्या के राम लला के प्राण प्रतिष्ठा मे ,तो कभी लोकसभा के टिकट लेने के प्रयास मे दरभंगा से पटना की साईकिल यात्रा।एक ललक है तो काफी जोश भी।
जी यह बात कहने और सुनने मे अटपटा लगता है ,पर यह सत्य है।

बेलवागंज मुहल्ले का सतीश कुमार का नाम श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा मे पैदल यात्रा करने के बाद अयोध्या बाबा हो गया। आसपास के लोग अयोध्या बाबा के नाम से जान रहें है। अब इनके मन की चिंता है कि अगर बीजेपी दरभंगा से लोकसभा चुनाव मे सीट दें दे तो भाग्य आजमाने मे कोई दिक्कत नहीं है। बड़ी चाह संजोये हुये अयोध्या बाबा भगवा रंग मे लीन होकर के एम टेंक स्थित भोले नाथ से आशीर्वाद लेते हुये दरभंगा से साइकिल पर सवार होकर पटना स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंच गये। इन्हें देख कार्यकर्ता अचंभित हो गये। भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों से मिलने की चाहत लेकिन कार्यालय मे इक्के दुक्के के अलावे सभी नदारद। फिर भी उमंग कम नहीं।

