लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की निगाहें दियारा क्षेत्र पर, सीमावर्ती क्षेत्र के चारों दिशाओं के लोग रहेंगे पुलिस के रेडार पर,अपराध गोष्ठी में पुलिस पदाधिकारियों को एसडीपीओ की ओर से मिला टॉस्क।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
दरभंगा जिला अन्तर्गत समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न कराने को बुधवार को बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी दियारा क्षेत्र तिलकेश्वर ओपी पहुंचे। जहां एसडीपीओ ने विभिन्न थाना एवं ओपी प्रभारी के अलावा सशस्त्र बल के साथ पैदल मार्च किए। इस दौरान उन्होंने दलबल के साथ क्षेत्र के अर्थूआ,उजुआ,कोला, सिमरटोका,उसरी सहित कई गांव में डोमिनेशन अभियान चला कर वैसे अपराध कर्मियों एवं असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी और शांति प्रिये एवं कानून को मानने वाले लोगों का हौसला बढ़ाया। डोमिनेशन के बाद एसडीपीओ श्री चौधरी ने तिलकेश्वर ओपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान उन्होंने दरभंगा जिला के सटे खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर सीमा पर चौकसी बढ़ाने के साथ चेकपोस्ट निर्माण कर वाहनों का सघन जांच करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिये। एसडीपीओ ने लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने तथा जेल से जमानत पर बाहर आये अपराधियों पर सीसीए का प्रस्ताव भेजने को कहा।इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था भंग करने वाले वैसे लोगों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिये। मौके पर तिलकेश्वर ओपी प्रभारी, थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, बिरौल, जमालपुर, बड़गांव के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।