एसएसपी ने बिरौल, कुशेश्वरस्थान थाना का किया निरीक्षण,थाना में गठन किये गए कोषांगों के पंजी का किया अवलोकन, कोषांगों के प्रभारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

अभियोजन कोषांग पुअनि सुभाष चंद्र मंडल, शिकायत कोषांग पुअनि आरती कुमारी,तथा पूजा कुमारी को सीसीटीएनएस कोषांग का बनाया गया प्रभारी।
बिरौल/दरभंगा
वरीय पुलिस अधिक्षक जगुनाथ रेड्डी जगा रेड्डी ने मंगलवार को देर शाम बिरौल थाना का औचक निरीक्षण किये।इस दौरान उन्होंने थाना में गठन किए गए तीनो कोषांग के प्रभारियों के पंजी का अवलोकन किये। पंजी में त्रुटि पाए जाने पर उसे सुधार करने का निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों में तीन कोषांग का गठन कर अलग-अलग प्रभारी का नियुक्ति किया गया है। जिसमें अभियोजन कोषांग के लिए पु.अ.नि सुभाष चंद्र मंडल, लोक शिकायत कोषांग के लिए पु.अ.नि आरती कुमारी एवं सीसीटीएनएस कोषांग के लिए पु.अ.नि पूजा कुमारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कोषांग का गठन होने से इसके प्रभारियों को कठिनाई हो रही है। इसे संधारण करने के तरीके बताये गये हैं। एसएसपी ने बताया कि इन तीनो कोषांगों का गठन होने से थाना को कार्य करने में सहूलियत होगी ।उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत सभी थानों में तीन कोषांगों का गठन की गयी है।बारी बारी से थाना का निरीक्षण कर गठन किये गए तीनों कोषांगों के स्थिति से अवगत हो रहे है।
उन्होंने बिरौल थाना के निरीक्षण में सन्तुष्ट होने की बात पत्रकारों से कही। एसएसपी श्री रेड्डी जिला में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बिरौल थाना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इससे पूर्व उन्होंने कुशेश्वरस्थान थाना का निरीक्षण किये। मौके पर सीडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी,राकेश सिंह थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।