पतौर ओपी क्षेत्र के मदनपुर मधुबन के बीच नदी के साइड वाली सड़क पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे में एक अज्ञात वाहन एक युवक को टक्कर मार फरार हो गया। घायल को रात करीब 10 बजे में डीएमसीएच इमरजेंसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे म्रत घोषित कर दिया। म्रतक की पहचान पतौर गांव के सर्ग नारायण राय के 30 वर्षीय पुत्र विजय राय के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद स्थानीय पतौर निवासी चितरंजन मंडल ने बताया कि मैं और म्रतक विजय राय एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे मदनपुर मधुबन के बीच सड़क किनारे पेशाब के लिए गाड़ी रोककर नीचे उतरे तभी एक बुलेरो आकर विजय को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। विजय गम्भीर घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय पतौर मुखिया फेकन पासवान एंवम अन्य की मदद से एक टेम्पू के ज़रिए घायल को डीएमसीएच लेकर आये यहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया। फिलहाल म्रतक के परिजन को सूचना दे दी गई है, शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। बताया गया कि म्रतक शादीशुदा थे उनकी तीन लड़की है।
