बिरौल के जनवितरण प्रणाली दूकानों में आयूष्मान कार्ड बनाने का कार्य हुआ शुरू,पीडीएस के 54 दूकानों पर नहीं पहुंचे कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मी। पहले दिन पीडीएस के 76 दूकानों पर ही बन पाया आयूष्मान कार्ड।

उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 2 मार्च शनिवार से 08 मार्च तक बिरौल प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दूकानों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत आयुष्मान कार्ड का निर्माण कार्य शुरू किया गया।इस संबंध में नेहा कुमारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसमें परिवार के सभी सदस्य आधार कार्ड एवं पारिवारिक राशन कार्ड लेकर अपने नजदीकी डीलर के पास जाएंगे। 7 दिनों के बाद पीडीएस दुकान पर आयुष्मान कार्ड वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण करने के क्रम में बिरौल प्रखंड में कुल 130 संचालित जनवितरण प्रणाली दुकानों में 76 दुकानों पर आयूष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया। वही 54 पीडीएस दुकानों पर कॉमन सर्वीस सेंटर के कर्मी के नहीं उपस्थित रहने से कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया। यहां आनेवाले लोगों को आयूष्मान कार्ड बनाए बगैर ही वापस लौटना पड़ा। वैसे कॉमन सर्विस सेंटर कर्मियों के विरुद्ध जिला आपूर्ति पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजा गया है।