गरुवार शाम करीब 4 बजे कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर चौरी के पास टेम्पू की ठोकर से घायल हुए बुज़ुर्ग का शुक्रवार की सुबह डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। म्रतक रामाशीष साहू 68 पिता स्वर्ग नथुनी साहू जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि म्रतक गुरुवार को दांत बनवाने डॉक्टर के पास भरवाड़ा गए थे लौटते समय यह घटना घटी थी। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
