दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी धर्मेन्द्र राय का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर लटक गया। आनन फानन में परिजन रात करीब 10 बजे डीएमसीएच इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, उस समय लड़का बेहोश स्थिति में था, अस्पताल में डॉक्टरों के पूछने पर परिजन ने बताया कि लड़का नशे की टेबलेट का सेवन करता था आज भी नशीली टैबलेट खाया था इसी बात पर जब परिजन ने डांट डपट किया तो गुस्से में आकर घर में लगी बांस की बल्ली में कपड़े का फंदा लगाकर लटक गया। परिजन ने बताया कि तुरंत ही उसे लटकते हुए देख लिया गया जिसके बाद उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर भागे।
वहीं देखा गया कि डीएमसीएच इमरजेंसी से क़रीब 15 मिनट बाद ही परिजन मरीज़ को गोद में उठा मोटरसाइकिल से किसी निज़ी अस्पताल के लिए निकल गए। परिजन की बात कितनी सच है ये जांच में ही पता चल सकेगा।
