भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 28 फरवरी को आगमन घनश्यामपुर प्रखंड के शिवनगरघाट स्थित+2 जनता उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को रक्षा मंत्रालय की विशेष टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ भी थे। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों व उनके संदेश को सुनाने के लिए खास तौर से रक्षा मंत्री आर रहे हैं।