यातायात व्यवस्था के तहत बने नियमों का करें पालन ,उल्लंघन करने पर भरना पड़ेगा जुर्माना ,124 वाहन चालको से वसूला गया 119500 रुपये का जुर्माना।
दरभंगा/संजय कुमार राय
अगर आप दरभंगा के सड़कों पर दौड़ रहें है तो यातायात नियमों का पालन करना होगा अगर आप भूल चूक से उल्लंघन कर दिये तो आपको भारी भरकम जुर्माना भरना पर सकता है। सड़कों पर सावधान रहें और पूरे नियमों का पालन करें वरना यातायात पुलिस की पैनी नजर आप पर है।
बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 124 वाहन चालकों से 119500 का जुर्माना वसूल किया गया है।
यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के दोनार चौक, बेंता चौक, अललपट्टी, खानका चौक, दिल्ली मोड़, हजमा चौक और रेडियो स्टेशन रोड, कर्पूरी चौक आदि स्थानों पर आज यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें 124 वाहन चालकों से 119500 रूपया का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि यातायात थाना के अवर निरीक्षक सुदर्शन सिंह ने 18 वाहनों से बारह हजार पाँच सौ, सुशीला कुमारी ने 19 वाहनों से 20 हजार , धीरेंद्र कुमार ने 33 वाहनों से 33 हजार रुपया, सागर कुमार ने 12 वाहनों से 12 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 42 वाहनों से 42 हजार रुपया जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया है जो कुल 119500 (एक लाख उन्नीस हजार पांच सो ) है। उन्होंने बताया कि महिला वाहन चालकों एवं पुलिस कर्मी से भी जुर्माना वसुला गया है।
श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

