मूर्ती विसर्जन के दौरान बहेड़ा मे दो पक्षों के बीच जमकर हों रही है रोड़ेबाजी ,दर्जनों लोग चोटिल ,कई पुलिसकर्मियों को भी लगे है बड़े बड़े ढेले।गाड़ियों को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा।

दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा जिला अंतर्गत बहेड़ा बाजार मे मूर्ती विसर्जन के दो
पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई है। खबर लिखे जानें तक यह सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हुये है। कई पुलिस कर्मी /पदाधिकारी को भी चोट लगी है।यही नहीं कई गाड़ी के तोड़फोड़ व जलाने की भी सूचना मिल रही है।
कई थानों के साथ बेनीपुर के एसडीपीओ दोनों पक्षों के बीच बचाव को लेकर प्रयास रत है। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी दी है। ऐसा लग रहा है बहेड़ा बाजार नहीं बल्कि रण क्षेत्र बन गया है।
यहां बता दें कि कल भालपट्टी ओपी के मुरिया मे इसी तरह दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हुई थी। डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभालते हुये मामले को शांत कराया। ठीक इसी तरह की घटना बहेड़ा बाजार मे हुई है। कही ऐसा तो नहीं कि इसके पीछे कोई शातिर बदमाश लोंगों को भड़का रहा है ?मुरिया की घटना को लेकर कई नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कई लोंगों के गिरफ्तारी की सूचना है।
आगे और भी खबरों का सिलसिला जारी रहेगा।थोड़ी देर मे विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करेंगे।