दरभंगा साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था हिन्दी समाहार मंच के तत्वावधान में सरस्वती पूजनोत्सव सह महाकवि निराला जयंती का आयोजन, स्नेह अगेही शिक्षण संस्थान, शुभंकरपुर में किया गया। अमिताभ कुमार सिन्हा संपादित पत्रिका “समाहार” का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ मित्रनाथ झा एवं मंचस्थ अतिथि ने समवेत रुप में किया। मुख्य अतिथि डॉ मित्रनाथ झा ने कहा कि संगीत और साहित्य दोनों माता सरस्वती के अभिन्न हैं।

श्रवण कुमार झा ने कहा कि गुरुवर शंभु अगेही द्वारा स्थापित साहित्यिक संस्था हिन्दी समाहार मंच उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। परामर्श दातृ सदस्य अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका का योगदान वर्णनातीत है। समाहार के संपादक अमिताभ कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह अंक बाल साहित्य विशेषांक है। विचार सह काव्य गोष्ठी में रेवती रमण पाठक, जुनैद आरबी, शंभु नारायण चौधरी, मंजर सिद्दीकी, आशीष अकिंचन, रमण कुमार झा, मुश्ताक एकबाल, साहेब कुमार ठाकुर आदि थे।