वन वें व्यवस्था से छेड़छाड़ करने पर भरना पर सकता हैं जुर्माना , थानाध्यक्ष ने कहा सड़कों पर यातायात नियमों का करें पालन।

दरभंगा /संजय कुमार राय
शहर मे वन वे व्यवस्था को लेकर दरभंगा पुलिस गंभीर हैं ,पुराने पेटर्न पर अब वन वें व्यवस्था लागू करने के लिये पुलिस की तैयारी चल रही हैं।
अगर ऐसा संभव हुआ तो शहर की सड़कें जाम से मुक्त हो जाएगी। विगत दो दिनों से जाम के मामले मे शहर हलकान हैं।
अगर अब वन वें व्यवस्था से कोई भी वाहन चालक छेड़छाड़ किये तो भारी दंड का भागीदार उन्हें होना पड़ेगा। एसएसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी कुमार गौरव ने इसकी जानकारी दी हैं। यातायात प्रभारी गौरव ने जानकारी देते हुये कहा कि पुराने नियमों के तहत यातायात व्यवस्था चलेगी लेकिन अगर कोई भी चार चक्का वाहन उल्टे रास्ते चलती हैं तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कारवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन दरभंगा से लहेरियासराय टावर तक आनेवाली एवं हाजमा चौराहा से नाका छः जानेंवाली इनकम टेक्स चौराहा तक दोनों सड़कों मे वन वें ट्रेफिक व्यवस्था पहले से लागू हैं जिसे मूर्त रूप देने के लिये पुलिस प्रयासरत हैं।
दरअसल डीआईजी बाबू राम योगदान देने के बाद ही ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर चिंतित थे।वहीं एसएसपी के योगदान के बाद उनकी भी प्राथमिकताओं मे ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त करना हैं।