बिहार पुलिस मुख्यालय /चुनाव आयोग का आदेश दो पुलिस निरीक्षकों पर लागू क्यू नहीं ?

इसके जिम्मेदार कौन ?सरकार का आदेश तो इनपर भी हैं लागू।

बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश की उर्र रही हैं धज्जिया।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

समस्तीपुर जिला के एसपी द्वारा दो पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण नहीं किये जानें से पूरे पुलिस विभाग मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस कारण जिला से स्थानांतरित सभी पुलिस निरीक्षकों मे नाखुशी हैं।इनका कहना हैं कि चुनाव आयोग का निर्देश बिरमित किये पुनि पर ही लागू होता हैं क्या ?समस्तीपुर जिला बल मे पांच वर्षों के ऊपर समय से जमे पुनि विक्रम आचार्या एवं मुकेश कुमार सिंह पर क्या चुनाव आयोग या बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश लागू नहीं होता। कई पुलिस निरीक्षक अपना नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पुनि आचार्या को समस्तीपुर जिला मे समायोजन करना कहाँ तक न्याय संगत हैं। गुस्से का इजहार करते कई पुनि ने बताया कि वर्ष 2021मे भी विक्रम आचार्या को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उस जिला बल से हटाया गया था लेकिन तात्कालीन एसपी ने उन्हें थाना से हटाते हुये डीआईयू शाखा मे प्रतिनियुक्त कर उन्हें बिरमित नहीं किया था । इनका यहां तक कहना हैं कि पुनि श्री आचार्या को जिला बल से बिरमित करने के लिये पुलिस मुख्यालय ने भी पत्र लिखा था लेकिन तात्कालीन आईजी के निर्देश पर एसपी ने उन्हें बिरमित कर बिहार पुलिस मुख्यालय को पत्र भेंज दिया एवं बाद मे इनका समायोजन कर लिया,और  ऐसा ही मामला फिलहाल दिखाई दें रहा हैं।

ऐसे मे सवाल उठना लाजमी हैं कि पुनि विक्रम आचार्य एवं पुनि मुकेश कुमार सिंह के पुलिसिया कार्यशैली मे आखिर ऐसा क्या हैं कि कोई भी एसपी उन्हें समस्तीपुर जिला से बिरमित नहीं करना चाहते ?क्या इनके अलावे अन्य दूसरे पुलिस निरीक्षक मे यह खामियां नहीं हैं ?सवाल यह भी हैं पुनि श्री आचार्या एवं पुनि श्री सिंह ही समस्तीपुर जिला के लिये क्या वरदान हैं ?दरभंगा या मधुबनी जिले मे क्या ऐसे पुलिस निरीक्षक नहीं थे ?समस्तीपुर /दरभंगा के एसपी /एसएसपी ने ऐसे किसी पुलिस निरीक्षक को जिला मे समायोजन नहीं किया ?ये दोनों कप्तान चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये आदेश और पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये आदेश के आलोक मे शत प्रतिशत कारवाई की हैं यही नहीं बाहर जिले से आयें पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग भी कर दिया हैं।कई पुलिस निरीक्षक कहते हैं कि जिला मे रहते हुये बच्चों का पढ़ाई लिखाई चल रहा हैं और वार्षिक परीक्षा होने वाली हैं ऐसे मे सरकार के आदेश के आलोक मे उनकी बदली कर दी गई हैं ,और स्थानांतरित जिला मे योगदान भी दें चुके हैं लेकिन बिहार पुलिस मुख्यालय या फिर चुनाव आयोग का निर्देश क्या हम सभी पर लागू हैं,पुनि आचार्या एवं पुनि सिंह पर नहीं ?