कुशेश्वरस्थान पेट्रोल पंप लूट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दस दिनों के अन्दर किया कांड का उदभेदन, पांच में से दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुशेश्वरस्थान पेट्रोल पंप लूट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दस दिनों के अन्दर किया कांड का उदभेदन, पांच में से दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुशेश्वरस्थान पेट्रोल पंप लूट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दस दिनों के अन्दर किया कांड का उदभेदन, पांच में से दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिरौल/दरभंगा
कुशेश्वेरस्थान थाना क्षेत्र के औराही पेट्रोल पंप के मालिक रामसुत भारद्वाज के साथ विगत 18 जनवरी को रात्री करीब 10 बजे गोली मारकर 10 लाख रुपया लूटने के मामले में पुलिस को दस दिनों के अन्दर बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस घटना में संलिप्त 5 में से 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तथा इस घटना में अन्य तीन सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मंगलवार प्रेस वार्ता के दौरान की। एसडीपीओ ने बताया कि वादी के फर्द बयान के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना में धारा 394/34 भा.द.वि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित किया गया।जिसमें थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह तकनीकी अनुसंधान एवं विश्वशनीय सूत्रों के आधार पर पांच में से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त माधव झा पे.धर्म देव झा सा.औराही, कन्हैया कुमार राय सा.महाराजपुर दोनों थाना कुशेश्वरस्थान जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मो मोबाईल एवं लूटे गये रुपये में से 49 हजार रुपया बरामद किया गया, जिसे जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में इनके सहयोगी आलोक कुमार सिंह ग्राम महराजपुर थाना कुशेश्वरस्थान, मो.आरसी सा. अफजला टोले बलिया तथा मो.सरफे आलम सा. बलिया दोनों थाना बिरौल जिला दरभंगा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। एसडीपीओ ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना में 10 लाख रुपए की बात कही गई है।इसमें कुछ विवाद उत्पन्न हुआ है। बाकी हमलोग आगे अनुसंधान कर रहे है। विधिवत नोटिस कर हमलोग पूछ रहे है की ये सही में कितना रकम था।उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो फायर बुलेट का खोखा बरामद किया गया है। माधव झा का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है।
मुजफ्फरपुर जिला के बरुराज़ थाना क्षेत्र मे एक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उप मुखिया को मारी गोली ,अस्पताल मे हो गई मौत ,अपराधियों के धर पकड़ मे जुटी पुलिस।
डब्ल्यूआईटी तथा दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की स्थिति सुधार करने की दिशा में कुलपति की हुई पहल।