दरभंगा रेलव स्टेशन के कोचिंग यार्ड में तैनात सीनियर टेक्नीशियन 59 वर्षीय सत्यनारायण शर्मा का शव रेलवे ट्रैक पाया गया। बताया जाता है कि सत्यनारायण शर्मा लगभग प्रतिदिन समस्तीपुर ड्यूटी करने आते थे।
शनिवार को ड्यूटी करने के बाद वह समस्तीपुर नहीं गए।दरभंगा में ही रह गए थे।
रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक से स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा का शव जीआरपी थाना पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। स्वर्गीय शर्मा वर्ष 2024 में सेवानिवृत होने वाले थे। जीआरपी थानाध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसी भेज दिए। उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की हत्या है या दुर्घटना।