जन सुराज ने दरभंगा की तीन विधानसभा पर उतार दिये बेदाग चेहरे ,सात विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का घोषणा बांकी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

जन सुराज आंदोलन ने दरभंगा ज़िले की तीन विधानसभा सीटों  सदर, केवटी और ग्रामीण  से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने  प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले चेहरों पर भरोसा जताया है।

 दरभंगा सदर विधानसभा से – राकेश कुमार मिश्रा (आईपीएस, सेवानिवृत्त)

• नाम: राकेश कुमार मिश्रा
• सेवा पृष्ठभूमि: 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी (बिहार कैडर)
• शिक्षा: आईआईटी-बीएचयू, वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक
• सेवा अनुभव: भारतीय पुलिस सेवा में 30 से अधिक वर्षों की विशिष्ट सेवा
• मुख्य पद:
• डीजी, होम गार्ड्स एवं फायर सर्विसेज, बिहार
• एडीजी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ एवं बीएसएफ
• आईजी, दरभंगा प्रक्षेत्र
• अन्य योगदान: सीबीआई और सीआरपीएफ में कार्य करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा एवं नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका
• सम्मान:
• 2003 – पुलिस मेडल
• 2009 – राष्ट्रपति पुलिस मेडल
• सामाजिक पहल: आर.के. मिशन स्कूल और एस.एस. गुरुकुल के माध्यम से शिक्षा और मेंटरशिप में सक्रिय योगदान

 केवटी विधानसभा से – बिल्टू सहनी

• नाम: बिल्टू सहनी
• उम्र: 53 वर्ष
• शैक्षणिक योग्यता: स्नातकोत्तर (P.G.)
• पेशा: अधिवक्ता (Advocate)
• अनुभव: 20 वर्षों से अधिक का राजनीतिक और सामाजिक योगदान
• विशेषता: समाज सेवा, जनसंपर्क, न्यायिक ज्ञान एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी
• अन्य भूमिका: दार्जलिंग पब्लिक स्कूल के निर्देशक

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से मो. शोएब खान

• नाम: शोएब अहमद खान
• उम्र: 48 वर्ष
• जाति: सामान्य (मुस्लिम)
• पेशा: शिक्षाविद् एवं व्यवसायी
• योगदान:
• दरभंगा ज़िले में 5 दिल्ली पब्लिक स्कूलों के संस्थापक
• बिहार राज्य प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव
• बिहार सरकार से बिजनेस अवार्ड प्राप्त
• अन्य कार्य: टाउनशिप निर्माण व्यवसाय का संचालन
• राजनीतिक पृष्ठभूमि:
• “वाजिब अधिकार पार्टी” के संस्थापक
• 2019 समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार विद्यानंद राम को समर्थन (30,000 वोट प्राप्त)