बिहार में पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, जून से ₹1100 प्रतिमाह मिलने लगेगा पेंशन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के 1 करोड़ 13 लाख 42 हजार पेंशनधारियों के खाते में कुल ₹1263.95 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। जून माह से पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह कर दी गई है।

दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पटना के मुख्य समारोह का वेबकास्टिंग सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों लाभुक उपस्थित रहे।

दरभंगा जिले में ₹48 करोड़ का भुगतान

जिले के 4,31,965 पेंशनधारियों को कुल ₹48 करोड़ 03 लाख 23 हजार 300 की राशि का भुगतान किया गया। इनमें शामिल हैं—
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : 1,45,427 लाभुक – ₹16.09 करोड़
• मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना : 1,86,638 लाभुक – ₹20.98 करोड़
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : 33,770 लाभुक – ₹3.72 करोड़
• लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : 30,177 लाभुक – ₹3.34 करोड़
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्ता पेंशन योजना : 3,689 लाभुक – ₹40.59 लाख
• बिहार निःशक्ता पेंशन योजना : 32,264 लाभुक – ₹3.56 करोड़

लाभुकों में उत्सव का माहौल

कार्यक्रम में शामिल पेंशनधारियों ने पेंशन बढ़ोतरी को ऐतिहासिक निर्णय बताया। कई लाभुकों ने कहा कि अतिरिक्त राशि से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया और सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए।