33 के.वी एवं 11 के.वी से दरभंगा शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा बेनीपुर डिवीजन में 23 घण्टे से अधिक हो रही बिजली सप्लाई

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में विद्युत (आपूर्ति) विभाग, दरभंगा द्वारा वर्तमान समय में गर्मी के प्रचंड प्रकोप और नागरिकों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की गई है।
विद्युत विभाग द्वारा जिले में प्रतिदिन 23 घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे नागरिकों एवं किसानों को पटवन में राहत मिल सके।
दरभंगा जिला में 31अगस्त को विद्युत आपूर्ति की स्थिति का आंकलन NFMS पोर्टल के माध्यम से किया गया।
प्रतिवेदन के अनुसार 33 के.वी और 11 के.वी के माध्यम से जिले में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
प्रतिवेदन के अनुसार 33 के.वी से 60 फीडरों में विद्युत सप्लाई की जाती है, जबकि 11 के.वी से 176 फीडरों में विद्युत सप्लाई की जाती है।
31 अगस्त के प्रतिवेदन के अनुसार 33 के.वी में तीनों डिवीजन मिलाकर कुल – 101 बार विद्युत अवरोध की सूचना मिली है, जबकि 11 के.वी में तीनों डिवीजन मिलाकर कुल – 1002 बार विद्युत अवरोध की सूचना प्राप्त हुई है।
31 अगस्त को 33 के.वी में औसत आपूर्ति (समय) प्रति फीडर दरभंगा (शहरी) में 23 घंटे 58 मिनट, दरभंगा (ग्रामीण) में 23 घंटे 07 मिनट एवं बेनीपुर में 23 घंटे 29 मिनट रहा।
11 के. वी में औसत आपूर्ति (समय) प्रति फीडर में दरभंगा (शहरी) में 23 घंटे 29 मिनट, दरभंगा (ग्रामीण) में 23 घंटे 38 मिनट तथा बेनीपुर में 23 घंटे 35 मिनट रहा।
जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के आलोक में कार्यपालक अभियंता (विद्युत आपूर्ति) ने बताया कि लगातार खरीफ फसल की बुआई के लिए 20 घंटे से अधिक कृषि फीडर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।