निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त के प्रथम भ्रमण के दौरान इच्छुक व्यक्ति निर्वाचक सूची से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए मिल सकते हैं

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि 01.07.2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के क्रम में दावा-आपत्ति प्राप्ति की अवधि में निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री कौशल किशोर के प्रथम भ्रमण के क्रम में 22 अगस्त, 2025 को पूर्वाह्न 11ः30 बजे दरभंगा जिले के सभी माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में बैठक आयोजित की गई है।

बैठक के पश्चात् निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा निर्वाचक सूची से संबंधित शिकायतों को लेकर अपराह्न 01ः00 बजे इच्छूक व्यक्तियों से मिलेंगे और उनके शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए निदेशित करेंगे।