भरवाड़ा में युवक ने की सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पुलिस ने किया नाकाम
सिंहवाड़ा से विजय ठाकुर की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के रजा चौक पर स्वतंत्रता दिवस की सुबह कुछ युवकों द्वारा दूसरे समुदाय के विरुद्ध आपतिजनक टिप्पणी लिखी तख्ती लेकर नारेबाजी करने के बाद स्थानीय लोगो का गुस्सा भड़क उठा। लोगो ने युवक को पकड़कर पोल में बांध जमकर धुनाई कर दी।युवक की पहचान निस्ता पंचायत निवासी विपत चौपाल के पुत्र ललन चौपाल (28)के रूप में की गई।वही घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भीङ को नियंत्रित करने को लेकर हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।इस दौरान भरवाङा काजी मुहल्ला निवासी मो. अलाउद्दीन के पुत्र जमानुल्ला के माथे पर प्रहार से जख्मी हो गया।जिसका उपचार सिंहवाड़ा अस्पताल में कराया गया इधर भरवाङा में निजी स्कूल में कार्यक्रम में शामिल राजद प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक ऋषि मिश्र,इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर,शांति समिति सदस्य अमजद अब्बास,सत्तार खान, शंभू ठाकुर,मेराज अली,अहमद अली तमन्ने,, मोहम्मद सलाउद्दीन, रहमान खान, मोहम्मद निराले, नदीम अहमद को सूचना मिलते ही रजा चौक पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगो से शांति की अपील की। घटना को महज संयोग मानकर प्रशासनिक को सहयोग का भरोसा दिलाया।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जला रेड्डी के निर्देश पर विशेष चौकस दरभंगा जिला के कई थाना की पुलिस भरवाङा पहुंचकर जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाल कर शांति बहाल की।मौके नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीपीओ सदर टू सुभेन्द्र सुमन,
,पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ,सदर व सिमरी थानाध्यक्ष क्रमशः मनोज कुमार व अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ संवेदन स्थल पर तैनात तैनात रहे। हालांकि स्थानीय लोगों के सक्रिय रहने के कारण किसी तरह की कोई घटनाएं नहीं घटी।