जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग -06, 09 एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथियाँ घोषित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, केवटी विजय कुमार ने कहा कि केवटी प्रखण्ड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में कक्षा 06 की प्रवेश परीक्षा, 2026 के लिए अब ऑनलाइन आवदेन करने की तिथि को विस्तार करते हुए 13 अगस्त 2025 तक विस्तारित किया गया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही वर्ग – 09 और 11 की प्रवेश चयन परीक्षा – 2026-27 के लिए 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गई।
उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दरभंगा जिला का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सत्र – 2025-26 में वर्ग – 08 (वर्ग – 09 में प्रवेश हेतु) तथा वर्ग – 10 (वर्ग – 11 में प्रवेश हेतु) में सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वर्ग – 09 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्मतिथि -01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 तथा वर्ग – 11 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जन्मतिथि – 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कक्षा- 09 एवं कक्षा- 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएँ https://navodaya.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।