दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा संगठन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य शिक्षकों को उनके आवास पर पहुंचकर किया गया सम्मानित
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा संगठन की तरफ से क्षेत्र के गणमान्य शिक्षकों को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। कुर्सो ग्राम में सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मुक्ति नारायण चौधरी जी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कैथवार गांव के उदय चंद्र झा, कैथवार गांव के ही मोद नारायण झा को भी संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय पासवान और महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम में आदरणीय कृष्ण मोहन दास उर्फ बउआ भगवान जी को सम्मानित किया। वहीं सिद्धि विद्यापीठ गलमा धाम में “गुरु पूर्णिमा” के अवसर पर आयोजित श्री श्री 108 पादुक पूजन महोत्सव में शामिल हुए। जगतगुरु आदरणीय जीवेश्वर मिश्र बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। विनय पासवान ने कहा कि हम सभी के व्यक्तित्व निर्माण में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। वहीं जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गुरु को ही ब्रम्हा, गुरु को ही विष्णु और गुरु को ही महेश्वर माना गया है। इसका मतलब ये हुआ को जो शिष्य अपने गुरु की सच्चे मन से सेवा करेगा उसके साथ परमात्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम अपने गुरु के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि वे अपना स्नेह और आशीर्वाद सदैव बनाए रखें। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम झा,सुधीर सिंह,ब्रजेश झा, लालकांत झा,शंभु पासवान,सिंटू झा,माधव झा आजाद,हुकुमदेव यादव, सुभाष कुमार,सुमित नारायण चौधरी आदि लोग मौजूद थे।