संस्कृत के 20 निर्धन छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति,
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हुई घोषणा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
संस्कृत के मेधावी छात्रों के लिए थोड़ी राहत की खबर यह है कि अब उसे राजकीय संस्कृत कालेज, पटना द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कालेज में आयोजित अभिनवोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने यह घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत के गरीब मेधावी 10 छात्रों को व्यक्तिगत उनकी तरफ से और अन्य 10 को कालेज की तरफ से यानी कुल 20 बच्चों को पांच-पांच सौ रुपये मासिक छात्रवृति दी जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन डॉ ज्योत्सना ने तथा मंच संचालन ऋतिक भारद्वाज ने किया जबकि विषय वस्तु का प्रतिपादन डॉ शशिकांत तिवारी द्वारा किया गया। वहीं, प्रो0 उमेश शर्मा ने गुरु तत्व की अप्रतिम व्याख्या की। डॉ शिवानंद शुक्ल ने उत्तम शिक्षा हेतु गुरु की महिमा का उल्लेख किया। इस अवसर पर डॉ अल्का कुमारी, विवेक कुमार तिवारी तथा हथुआ ज्ञानोदय संस्कृत कॉलेज, मंदिरी के ज्योतिष प्रध्यापक डॉ अनिल कुमार झा भी उपस्थित थे। नव नामांकित छात्र छात्राओं में अत्यधिक उल्लास देखा गया । पाठ्यक्रम की चर्चा डॉ ज्योत्सना द्वारा किया गया।
शास्त्र संरक्षण के लिए छात्रों से कुलपति की अपील। कहा- कक्षा में नियमित रुप से रहें उपस्थित, अभिनवोत्सव कार्यक्रम में सभी ने नवनामांकित छात्रों का किया उत्साहवर्धन।
सन्त व समाज को जोड़ती है पत्रिका : कुलपति, संस्कृत पत्रिका गरीयसी का विमोचन