हत्या के मामले में वांछित फरार अभियुक्त प्रेम प्रकाश झा उर्फ चंदन झा ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना अंतर्गत दिनांक – 11/12/2024 को छिपलिया तालाब के पास ननकू यादव की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 509/24 दर्ज है, इस कांड में अभियुक्त जितेंद्र यादव और झगडू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
इस कांड में वांछित अन्य अभियुक्त प्रेम प्रकाश झा उर्फ चंदन झा, पिता हिराकांत झा, पता महथवार, थाना घनश्यामपुर के विरुद्ध आज दिनांक 10/07/2025 को घनश्यामपुर थाना के सहयोग से कुर्की की कारवाई के लिए पहुंचा । कुर्की और गिरफ्तारी के भय से पुलिस दबिश के कारण अभियुक्त चंदन झा के द्वारा आज दिनांक- 10/07/25 को माननीय न्यायालय में आत्मसर्पण किया गया।