14 अप्रैल को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/

प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,दरभंगा द्वारा रोजगारोन्मुखी पहल की ओर एक कदम बढ़ाते हुए *14 अप्रैल 2025 को समय 08:50 बजे पूर्वाह्न से 05:30 बजे अपराह्न तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के परिसर में PM National Apprenticeship Mela/RDSDE का आयोजन किया जाना निर्धारित है।*
उक्त मेले में विभिन्न जिलों/राज्यों के प्रतिष्ठानों/नियोक्ता द्वारा सरकारी एवं निजी आई.टी.आई प्रशिक्षणार्थियों के सभी बेरोजगार अभ्यार्थियों का NAPS Portal (https://www.apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीयन कराते हुए चयन किया जाना हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,दरभंगा के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।