पाँचवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म,दुष्कर्मी को लोगों ने किया पुलिस के हवाले
दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /
नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी मनीष मंडल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना बुधवार दिन के करीब 12 बजे की है। बताया जाता है कि दिन के करीब 12 बजे नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की शौच के लिए नहर किनारे गई थी। इसी दौरान सूनसान पाकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी तरौनी गाँव निवासी स्व उमेश मंडल का पुत्र मनीष मंडल ने उसे कपड़े से मुंह बंद कर नजदीक के एक गाछी में ले जाकर दुष्कर्म कर भाग निकला। इस घटना से बदहवास लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।इस घटना को सुनकर आक्रोशित परिजनों ने तत्काल 112 नम्बर पर फोन करते हुए उस युवक की तलाश करने लगे। और तलाश कर उस युवक को लोगों ने पकड़ लाया। इधर 112 नम्बर की पुलिस गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लोगों ने दुष्कर्मी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के पिता के अनुसार लड़की पाँचवी की छात्रा है। इस घटना की जानकारी तत्काल थानाध्यक्ष ने एस डी पी ओ बेनीपुर आशुतोष कुमार को दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त किए।और थानाध्यक्ष को एफ एस एल टीम बुलाकर इसकी जाँच करवाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची एस एस एल की टीम ने साक्ष्यों को इकट्ठा कर अपने साथ ले गयी । इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि पीड़िता को अपनी अभिरक्षा में लेकर तत्काल मेडिकल के लिए डी एम सी एच भेज दिया गया है। साथ ही पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर दुष्कर्मी युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
अपराधियों को धर पकड़ करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी : नव प्रतिनियुक्त थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर :अलीनगर के दसोत गांव में दो मोटरसाईकल पर सवार तीन अपराधियों ने डाक कर्मी को मारी गोली ,अपराधी हुये फरार।स्थानीय लोंगों ने जख्मी को कराया पीएचसी में भर्ती ,इलाज के बाद पीएचसी ने रेफर किया डीएमसीएच।जांच में जुटी पुलिस।