पी एम आवास योजना में योग्य लाभुकों का नाम जोड़ने के लिए चल रहे आवास सर्वेक्षण की तिथि को विस्तारित करते हुए 30 अप्रैल कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी बी डी ओ दुनिया लाल यादव ने देते हुए बताया कि पहले सर्वेक्षण के लिए 31 मार्च तक निर्धारित था जिसे एक माह विस्तारित किया गया है। बीडीओ ने बताया कि पंचायत के सभी वार्डों में जाकर योग्य लाभार्थियों को चिन्हित कर पहले अभिलेख का सत्यापन एवं उसकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवास सहायक सर्वे करेंगे। तत्पश्चात् ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद प्राथमिक सूची तैयार की जायेगी। लाभार्थी का राशन कार्ड, पति पत्नी का आधार कार्ड सहित आवश्यक कागजात प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करेंगे। पक्का मकान वाले या तय नए मापदंड के विरुद्ध किसी व्यक्ति का सूची में नाम नहीं जोड़ने का निर्देश आवास सहायक एवं कर्मियों को दिया गया है।